Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सृदृढ़ीकरण योजना से कार्य किए जा रहे सड़क में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्य को बंद कराते हुए आरोप लगाया है कि उक्त सड़क के संवेदक द्वारा घटिया एवं मनमानी ढंग से मिट्टी के उपर कम मात्रा में अलकतरा से पीचिंग किया जा रहा है।
पीसीसी सड़क उखड़ रही है
वही इसी संवेदक द्वारा गांव में जो पीसीसी सड़क बनाया है वह उखड़ रही है। जिसका जांच की मांग उपायुक्त देवघर एवं संबंधित विभाग से करते हुए कहा कि यदि संवेदक का यही रवैया रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मामले को लेकर जब विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो उन दोनों अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया।
Highlights







