महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, DIG और DM ने तैयारियों का लिया जायजा

मोतिहारी : महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन कल यानी चार अप्रैल को होना है। कार्यक्रम मोतिहारी के बापू सभागार में आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उपस्थित होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद राधा मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

उपराष्ट्रपति महात्मा गांधी से जुड़े स्थल चरखा पार्क और गांधी संग्रहालय भी जाएंगे

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के समाप्ति के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महात्मा गांधी से जुड़े स्थल चरखा पार्क और गांधी संग्रहालय भी जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है। उपराष्ट्रपति जिन-जिन जगहों पर जाएंगे उन जगहों का निरीक्षण बेतिया रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही सभी जगहों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

Motihari DIG 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आपदा से अवसर, डूबे क्षेत्र में मखाना उगाकर किसान बने लखपति

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Utpad Sipahi Exam 2023: उत्पाद सिपाही Paper Leak ठगी मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में पेपर लीक के नाम पर ठगी के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ शेर सिंह को जमानत...

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...