मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप व सघन सर्वे

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना से प्रभावित बालगंगा, शंकरसरैया और परसौना गांव समेत आसपास के इलाकों में तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित बस्तियों में तत्काल मेडिकल कैंप स्थापित कर दिए हैं। जहां डॉक्टरों द्वारा लोगों की जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार, इलाज भी किया जा रहा है। जिन लोगों में जहरीली शराब के सेवन के लक्षण पाए जा रहे हैं, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घर-घर सर्वे अभियान भी शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति बीमार होने के बावजूद छूट न जाए

स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति बीमार होने के बावजूद छूट न जाए। खासकर उन लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिनके बारे में आशंका है कि उन्होंने शराब का सेवन किया है। प्रशासन को यह भी जानकारी मिली है कि कई लोग जहरीली शराब पीने के बावजूद डर या सामाजिक कारणों से सामने नहीं आ रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम लगातार गांवों में माइकिंग कर लोगों से अपील कर रही है कि वे बिना किसी भय के आगे आएं और अपनी जांच एवं इलाज कराएं।

Motihari Wine 2 22Scope News

इलाज कराने वाले व्यक्तियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी – अधिकारी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इलाज कराने वाले व्यक्तियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। परसौना और आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में विश्वास बहाल करने और जागरूकता फैलाने का काम किया गया। माइकिंग के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि जहरीली शराब के सेवन से जान का खतरा हो सकता है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

Motihari Wine 1 22Scope News

प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ अपनाया है सख्त रुख

इसके साथ ही प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

Motihari Wine 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 5 की मौत, 6 लोगों की गई आंखों की रोशनी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...