Advertisment

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे यात्रियों के बीच सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। सिवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम लगातार मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर RPF पोस्ट सीवान द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

इसी कड़ी में चार अप्रैल 2026 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट सीवान द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार यादव और कांस्टेबल राधेश्याम यादव ने डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षित श्वान ‘रैंबो’ के साथ स्टेशन के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली।

RPF Cheking 1 22Scope News

पार्सल घर, बुकिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी गई

इस दौरान पार्सल घर, बुकिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही ट्रेन संख्या 15707, 15280, 15708, 18182 और 15566 में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान विस्फोटक पदार्थों की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर कोने की गहन जांच की गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी जगह स्थिति सामान्य पाई गई और कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है – RPF

आरपीएफ की इस सतर्कता और कड़ी निगरानी से साफ है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि इस तरह के जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। खासकर बिहार में शराबबंदी को देखते हुए ट्रेनों में विशेष सर्च ऑपरेशन भी जारी है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

RPF Cheking 22Scope News

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, 23 छात्रों को दिया गोल्ड मेडल

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...