Advertisment

Dhanbad: दिल्ली धमाके के बाद धनबाद में भी हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में RPF का सघन सर्च ऑपरेशन

Dhanbad: राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद धनबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस कड़ी में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को धनबाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। ​यह विशेष अभियान आरपीएफ जवानों की टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड (खोजी कुत्तों) की मदद से चलाया गया।

Dhanbad: संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की जा रही

आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ-साथ सभी आने-जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की। इस दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति और भीड़-भाड़ वाले कोचों पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्रियों के बैग को स्कैन कर जांच की जा रही है। कोई संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की जा रही है।

​आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे इस व्यापक सुरक्षा अभियान को लेकर यात्रियों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक यात्री ने कहा कि दिल्ली में हुआ धमाका एक दुखद घटना है। इसके बाद से मन में थोड़ी चिंता थी, लेकिन आरपीएफ द्वारा की जा रही इस सघन चेकिंग से हम अपने आप को बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कदम सराहनीय है और इससे सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ता है।

Dhanbad: सघन जांच अभियान चलाया

साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे मोटर व्हीकल, होटल, लॉज और अन्य संवेदनशील स्थलों पर जांच की जा रही है। यही नहीं बाहर से आने वाले यात्रियों की भी नियमों के तहत जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Teacher Transfer: तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, उर्दू...

 तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए CM को पत्र लिखा है। उर्दू, अरबी, फारसी शिक्षकों और मदरसा कर्मियों...

लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी ! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती...

बिहार की राजनीति में जब विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों का अकाल पड़ जाता है, तो वो नेताओं के के मुंह में...

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...