भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा नेता बबलू सिंह का भाई था रितेश जो पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था। इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम है।

मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है

फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन चर्चा है कि पूर्व के विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है। जिसका नाम रितेश उर्फ भुवर था। वह अपनी पत्नी जो शिक्षिका है उसे बनकट से छोड़कर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने हत्या कर दी।

Bhojpur Hatya 1 22Scope News

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है – सदर SDPO राजकुमार साह

आपको बता दें कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपराधी थे। आरा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने आवास से हमेशा स्कूटी लेकर पत्नी को पहुचाने बनकट स्कूल ले जाया करते थे।

Bhojpur Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : ट्रक से पकड़ी गई विदेशी शराब, 8 तस्कर गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...