Dhanbad के मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल

Dhanbad: धनबाद के मुनीडीह में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस कटर सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है की घटना के वक्त वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। जैसे ही सिलेंडर फटा, उसकी गैस बेहद तेजी और भयावह तरीके से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। दम घुटने जैसे हालात बन गए और चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए।

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ले जाया गया

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां स्थिति बेहद नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दो लोग संजय यादव और एमडी अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं एमडी अब्राहिम और एमडी इमामुद्दीन का इलाज अस्पताल में जारी है।

संजय यादव के परिजनों ने बताया कि वह रात में अपने दोस्त के साथ काम कर के आयेगा कहकर घर से निकले थे। देर रात करीब 1 बजे वह अचानक घर पहुंचे और तेज सांस फूलने, खांसी और बेचैनी की शिकायत करने लगे। परिजनों के अनुसार वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। पूछने पर केवल इतना बताया कि गैस सिलेंडर फट गया। किस काम के लिए गए थे, यह स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए।

उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी, मुंह से झाग भी निकलने लगा, जिसके बाद परिजन उन्हें SNMMCH लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी हादसे में संजय के साथ मौजूद एक और व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वही पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

 

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...