Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा Joining Letter!

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। Jharkhand के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में जल्द ही 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति की जाएगी।

शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया हुई पूरी

बता दें Jharkhand में करीब 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद जिले में ही चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इससे प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में लंबे समय से चल रही शिक्षक की कमी को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी।

JSSC ने सरकार को सौंपी सूची

बता दें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पहले ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची सरकार को सौंप दी थी। इसके बाद जिला स्तर पर काउंसलिंग और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं।

सहायक आचार्यों के नियुक्ति वितरण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी अंतिम चरण में है।

शिक्षकों की नियुक्ति से मिलेगी राहत

Jharkhand के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी देखी जा रही है। कई सरकारी स्कूलों में महज एक या दो ही शिक्षक मौजूद हैं। ऐसे में सरकार के तरफ से शिक्षकों की नियुक्ति किया जाना राज्य में बड़ी राहत दे सकता है। राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिलेगा।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...