‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 14 बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

सीतामढ़ी : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सीतामढ़ी पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बैरगनिया थाना, सुप्पी थाना की टीम ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम के संयुक्त सहयोग से सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना एवं सुप्पी थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर बाल श्रम से 14 मासूम बच्चों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से सफलतापूर्वक मुक्त कराया है। संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों, प्रतिष्ठानों व मोटर गैरेज आदि में एक साथ छापेमारी की। मुक्त कराए गए सभी 14 बच्चों की आयु 14 वर्ष से कम है।

इन बच्चों से न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर लंबे समय तक काम लिया जा रहा था

प्राथमिक जांच में पाया गया कि इन बच्चों से न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर लंबे समय तक काम लिया जा रहा था। इस मामले में बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले आठ नियोक्ताओं के खिलाफ बैरगनिया थाना में एवं चार नियोक्ताओं के खिलाफ सुप्पी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इनके विरुद्ध बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।मुक्त कराए गए सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Sitamarhi Police 1 22Scope News

पुलिस प्रशासन इन बच्चों के उचित शिक्षा और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है

पुलिस प्रशासन इन बच्चों के उचित शिक्षा और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान के नोडल पदाधिकारी सह वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर ने कहा कि ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 का मुख्य उद्देश्य हमारे भविष्य इन बच्चों को शोषण से बचाकर उन्हें एक सुरक्षित बचपन प्रदान करना है। यह अभियान जारी रहेगा। जिसका लक्ष्य जिले को पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाना एवं मानव तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

Sitamarhi Police 2 22Scope News

छापेमारी दल में कई वरीय अधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद है

छापेमारी दल में पारिजात परिमल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुप्पी बैरगनिया, सुशील कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी मानव तस्करी निरोध इकाई, मुकुंद कुमार चौधरी, एसडीपीओ सीमा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक सह बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी सुप्पी थाना, सुबोध कुमार सिंह सहायक अवर निरीक्षक बैरगनिया थाना, रूपेश कुमार पीटीसी सहित बैरगनिया थाना एवं सुप्पी थाना की टीम शामिल थी। एक अप्रैल से अबतक ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत सीतामढ़ी जिला में नगर थाना, सुप्पी थाना व बैरगनिया थाना क्षेत्र से बाल श्रम से कुल 20 बच्चों को मुक्त करवाया गया है। इन बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले कुल 17 नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sitamarhi Police 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन नया सवेरा ने 9 नाबालिगों को निकाला अंधकार से, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर…

अमित कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...