बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, भाजपा कोर कमेटी करेगी नए मुख्यमंत्री पर फैसला।
Bihar Politics Update पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली रवाना होंगे और आने वाले दिनों में कई अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आएंगे।
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 24 घंटे के भीतर यानी 15 अप्रैल तक बिहार में नई सरकार का गठन संभव है।
Bihar Politics Update:भाजपा कोर कमेटी में तय होगा नया मुख्यमंत्री
नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है। 10 अप्रैल को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए नाम पर चर्चा होगी।
जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि भाजपा एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए मुख्यमंत्री तय करने में वही नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह एनडीए के साथ है और सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
Key Highlights
बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज
नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा
10 अप्रैल को भाजपा कोर कमेटी में CM चेहरे पर चर्चा
जदयू ने निशांत कुमार को “विरासत” बताकर दिया सियासी संकेत
4954 एएनएम को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Bihar Politics Update:निशांत कुमार को लेकर सियासी संकेत
जदयू ने इस बीच एक नया सियासी संकेत दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार को “नीतीश की विरासत” बताते हुए पोस्टर जारी किए हैं।
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा लगाए गए होर्डिंग में “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार, निशांत दमदार” जैसे नारे लिखे गए हैं।
हालांकि, पार्टी ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व और सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद ही होगा।
Bihar Politics Update:4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपे।
उन्होंने सभी चयनित कर्मियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नव नियुक्त एएनएम भी मौजूद रहीं।
Highlights







