Ranchi LPG Crisis: 84 हजार बैकलॉग से बढ़ी परेशानी, सिलिंडर डिलिवरी में देरी

रांची में एलपीजी सिलिंडर का बैकलॉग 84 हजार पार, डिलिवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान। 7-10 दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद।


Ranchi LPG Crisis रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एलपीजी सिलिंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बैकलॉग बढ़ने के कारण लाखों उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलिंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि तीनों तेल कंपनियों के आंकड़ों को मिलाकर रांची में 84,516 सिलिंडर की डिलिवरी लंबित है।

Ranchi LPG Crisis:इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं की स्थिति सबसे खराब

Indian Oil Corporation के उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के तहत अकेले 3,22,063 सिलिंडर की डिलिवरी बकाया है और औसतन 5.88 दिनों का बैकलॉग चल रहा है।
सिर्फ यही नहीं, Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum के उपभोक्ताओं को भी देरी झेलनी पड़ रही है।


Key Highlights:

  • रांची में 84,516 एलपीजी सिलिंडर की डिलिवरी लंबित

  • IOCL के 3.22 लाख से अधिक सिलिंडर बैकलॉग में

  • जमशेदपुर और धनबाद में भी हजारों का बैकलॉग

  • पैनिक बुकिंग के कारण बढ़ा संकट

  • 7-10 दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद


Ranchi LPG Crisis:जमशेदपुर और धनबाद में भी गंभीर स्थिति

राजधानी के अलावा अन्य जिलों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 55,118 और धनबाद में 49,313 सिलिंडर का बैकलॉग दर्ज किया गया है।
रांची में ही 69,141 बुकिंग पेंडिंग हैं। बुधवार को 8,439 नई बुकिंग हुई, लेकिन धीमी डिलिवरी के कारण उपभोक्ताओं को औसतन 4.51 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Ranchi LPG Crisis:पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, जल्द सुधार की उम्मीद

तेल कंपनियों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की स्थिति बनने के कारण 15 से 20 मार्च के बीच पैनिक बुकिंग बढ़ गई थी। इस दौरान रोजाना 20 हजार से ज्यादा बुकिंग हुई, जबकि सामान्य आपूर्ति करीब 10 हजार सिलिंडर प्रतिदिन रहती है।
हालांकि अब बुकिंग में कमी आई है और आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। कंपनियों का दावा है कि अगले 7 से 10 दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है।

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...