चुनावी रंजिश में मुखिया के घर पर हमला, भाई को मारी गोली, बेटी पर चाकू से वार

कैमूर : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुरना गांव में रविवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के मुखिया सुभाष सिंह के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान मुखिया के भाई को गोली मार दी गई, जबकि उनकी बेटी पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया।

कुछ लोग मुखिया सुभाष सिंह के घर के पास पहुंचे और अचानक हमला कर दिया

बताया जाता है कि रविवार देर रात कुछ लोग मुखिया सुभाष सिंह के घर के पास पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने मुखिया के भाई 55 वर्षीय शरीफ सिंह को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हमलावरों ने उनकी 19 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद घर और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

Kaimur Hamla 1 22Scope News

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। सदर अस्पताल भभुआ में तैनात चिकित्सक डॉ. रंजन प्रकाश ने बताया कि शरीफ सिंह को गोली लगने के कारण उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं उनकी पुत्री किरण कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी देखें :

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में मामला पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस भी सतर्क बनी हुई है।

Kaimur Hamla 22Scope News

यह भी पढ़े : कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...