Godda में पत्नी को छोड़ सास के साथ फरार हुआ दामाद, ससुर ने दर्ज की शिकायत; जानें पूरा मामला

Jharkhand: झारखंड के Godda जिला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबर सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। Godda के पौड़ैयाहाट में दामाद अपनी सास को लेकर ही फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई है, अब पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

अमुवार गांव का है मामला

बता दें यह मामला पौड़ैयाहाट (Godda) के अमुवार गांव का है। अमुवार गांव के महेंद्र हेम्ब्रम के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि दमाद झाड़ फूंक करने के बहाने सास को लेकर निकला और फिर वापस नहीं आया। ससुर ने इस संबंध में पीसीआर दर्ज किया है और पीसीआर के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया है ।

14 फरवरी का है मामला

पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि राजपुरा गांव के रामू सोरेन, जो महेंद्र हासदा का दामाद है। उनकी बेटी को छोड़कर सास सुकूरमुनी हांसदा को बीते 14 फरवरी को झाड़ फूंक के बहाने लेकर फरार हो गया है। अभी तक वापस नहीं लाया गया है ।

इस दौरान पीड़ित महेंद्र ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर पोड़ैयाहाट थाना में 25 फरवरी को शिकायत दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक को भी लिखित सूचना दी गई थी। इसके बावजूद आरोपित के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...