लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हुसैन से मिल नए सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि कल यानी 15 अप्रैल को सुबह 10.50 बजे लोकभवन में सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे। बिहार बीजेपी दफ्तर में उन्हें सीएम पद के नाम का ऐलान किया गया था। सम्राट के साथ एनडीए के कई बड़े नेता राजभवन में मौजूद हैं।

बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया

आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही ब‍िहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है क‍ि सम्राट चौधरी ब‍िहार के नए मुख्‍यमंत्री होंगे।

नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी

सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी। इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी के साथ मिलकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे थे।

यह भी पढ़े : Breaking : NDA विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट, नीतीश ने पहनाया माला

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...