BFCL में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का हुआ शुभारंभ

Ramgarh:  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अवसर पर 14 अप्रैल को एचएएसपी मुख्य द्वार परिसर और सेंट्रल ट्रैनिंग हॉल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था।जिसमें राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के महत्व सहित अग्नि से बचाव हेतु उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।

अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई

शाम को एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन जीएफ़ए परिसर में में वर्ष 1944 में हुई घटना में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया। साथ ही, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई।

इस वर्ष का थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज — साथ मिलकर अग्नि रोकथाम” निर्धारित किया गया है

इस वर्ष का थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज — साथ मिलकर अग्नि रोकथाम” निर्धारित किया गया है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को आग से बचाव के प्रति सजग रहने का संदेश देता है।

BFCL प्रबंधन ने सभी से अपील की कि वे अपने कार्यस्थलों एवं घरों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करें तथा किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता और समझदारी से कार्य करें। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Saffrn

Trending News

मुख्य सचिव द्वारा PMG व PRAGATI योजनाओं की उच्च स्तरीय संयुक्त...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में केंद्र प्रायोजित प्रमुख पीएमजी (PMG)...

बिहार के नए CM बनते ही सम्राट को PM, शाह, राजनाथ,...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो गया है। 75 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम बना...

Koderma में विकास की नई मिसाल,चाराडीह में अत्याधुनिक पंचायत भवन का...

Koderma: Koderma में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस...

धनबाद के स्कूल में Re-admission पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग,...

Dhanbad: झारखंड सहित देशभर के प्राइवेट स्कूलों में Re-admission और फीस वृद्धि से अभिभावक काफी परेशान हैं। रांची में डीसी ने प्राइवेट स्कूलों में...

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर नव-निर्मित पार्किंग...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img