Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अवसर पर 14 अप्रैल को एचएएसपी मुख्य द्वार परिसर और सेंट्रल ट्रैनिंग हॉल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था।जिसमें राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के महत्व सहित अग्नि से बचाव हेतु उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।
अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई
शाम को एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन जीएफ़ए परिसर में में वर्ष 1944 में हुई घटना में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया। साथ ही, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई।
इस वर्ष का थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज — साथ मिलकर अग्नि रोकथाम” निर्धारित किया गया है
इस वर्ष का थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज — साथ मिलकर अग्नि रोकथाम” निर्धारित किया गया है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को आग से बचाव के प्रति सजग रहने का संदेश देता है।
BFCL प्रबंधन ने सभी से अपील की कि वे अपने कार्यस्थलों एवं घरों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करें तथा किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता और समझदारी से कार्य करें। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Highlights







