Advertisment

Bokaro Murder Case: 8 महीने बाद मिला कंकाल, DNA Test से होगी पहचान; 28 पुलिसकर्मी हुए हैं सस्पेंड

Bokaro: बोकारो में लापता युवती का कंकाल मिलने के बाद पुलिस अब DNA जांच करेगी। बता दें विशेष टीम पोस्टमार्टम करेगी। इस मामले में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हुए हैं। बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में लापता युवती के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खूंटाडीह निवासी 18 वर्षीय पुष्पा महतो के कंकाल का अब वैज्ञानिक तरीके से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विशेष टीम करेगी पोस्टमार्टम, एफएसएल जांच भी होगी

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम विशेष टीम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद नमूनों को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा जाएगा। जांच के तहत कंकाल के बाल और हड्डियों के नमूने लिए जाएंगे, जिनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इन नमूनों का मिलान युवती के माता-पिता के बालों से किया जाएगा, जिससे पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

8 महीने से लापता थी युवती, जंगल में मिला कंकाल

पुष्पा महतो पिछले आठ महीनों से लापता थी। पुलिस जांच के दौरान उसके प्रेमी दिनेश महतो को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर मधु टांड़ के जंगल से कंकाल बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि बरामद कंकाल पुष्पा का ही है या नहीं।

लापरवाही पर कार्रवाई, 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जांच में गड़बड़ी और कार्रवाई में देरी को देखते हुए पिंड्राजोरा थाना के 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम मामले की गंभीरता को दर्शाता है और आगे की जांच को निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया गया है।

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...