Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro Murder Case: 8 महीने बाद मिला कंकाल, DNA Test से होगी पहचान; 28 पुलिसकर्मी हुए हैं सस्पेंड

Bokaro: बोकारो में लापता युवती का कंकाल मिलने के बाद पुलिस अब DNA जांच करेगी। बता दें विशेष टीम पोस्टमार्टम करेगी। इस मामले में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हुए हैं। बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में लापता युवती के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खूंटाडीह निवासी 18 वर्षीय पुष्पा महतो के कंकाल का अब वैज्ञानिक तरीके से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विशेष टीम करेगी पोस्टमार्टम, एफएसएल जांच भी होगी

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम विशेष टीम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद नमूनों को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा जाएगा। जांच के तहत कंकाल के बाल और हड्डियों के नमूने लिए जाएंगे, जिनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इन नमूनों का मिलान युवती के माता-पिता के बालों से किया जाएगा, जिससे पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

8 महीने से लापता थी युवती, जंगल में मिला कंकाल

पुष्पा महतो पिछले आठ महीनों से लापता थी। पुलिस जांच के दौरान उसके प्रेमी दिनेश महतो को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर मधु टांड़ के जंगल से कंकाल बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि बरामद कंकाल पुष्पा का ही है या नहीं।

लापरवाही पर कार्रवाई, 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जांच में गड़बड़ी और कार्रवाई में देरी को देखते हुए पिंड्राजोरा थाना के 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम मामले की गंभीरता को दर्शाता है और आगे की जांच को निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया गया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

अपनों के अंतिम संस्कार में अब नहीं होगी जल्दबाजी, BFCL ने...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामुदायिक कल्याण की दिशा में पहल करते हुए रामगढ़ के...

रामगढ़ के अरगड्डा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना,...

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा स्थित सीसीएल माइंस क्वार्टर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां बंद घर का ताला तोड़कर...

नीतीश सेतु के उद्घाटन पर सीएम सम्राट ने पीएम मोदी का...

पटना: बिहार के विकास को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की...