‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार, जियो स्टूडियोज के लिए बड़ी वैश्विक सफलता

Mumbai: जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ टाइटल की  के दोनों फिल्मों, धुरंधर और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय सिनेमा के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है।

2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। सिर्फ घरेलू बाजार में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया था।

इसके बाद रिलीज हुई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने इस सफलता को और आगे बढ़ाते हुए 1700 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कलेक्शन किया। फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक ही भाषा में 1000 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म का दर्जा हासिल किया। दोनों फिल्मों का कुल वैश्विक कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

दोनों फिल्मों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। एक्शन, कहानी और बड़े पैमाने हुई रिलीज ने इसे भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय इसे बनाया। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में बड़े बजट और फ्रेंचाइजी मॉडल के नए दौर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एक कहानी को दो हिस्सों में पेश किया गया है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img