बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी यूनिट स्थित ओएचसी (Occupational Health Centre) में दिनांक 15 अप्रैल 2026, बुधवार रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर सैमफोर्ड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,रांची के सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर में बीएफसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 104 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर रक्तदाताओं को टी-शर्ट एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त हुई।

प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त के निर्माण को बढ़ावा मिलता है तथा हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...