बेगूसराय निबंधन कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, रजिस्ट्री के दौरान बवाल

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां निबंधन कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। महारतपुर गांव निवासी संजय सिंह पिता स्वगीय रामेश्वर सिंह का पूरा परिवार पत्नी, दो बेटियां और दामाद कल यानी 21 अप्रैल को निबंधन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्हें जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे अचानक, गांव के ही कुछ लोग, जो रिश्ते में चाचा बताए जा रहे हैं, वहां पहुंच गए।

इन लोगों ने न केवल, रजिस्ट्री कार्य में बाधा डालने की कोशिश की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की – पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने न केवल, रजिस्ट्री कार्य में बाधा डालने की कोशिश की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद निबंधन कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने ले गई।

Begusarai Darma 2 22Scope News

फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है – पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि, यदि शिकायत दर्ज होती है और मामला नहीं सुलझता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या है। सवाल यह है कि आखिर रजिस्ट्री जैसे सरकारी, कार्य के दौरान इस तरह का विवाद क्यों और कैसे हुआ?

Begusarai Darma 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बेगूसराय में बम धमाका, 2 दारोगा सहित 3 जवान घायल, सोना लूटकांड में छापेमारी

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...