Garhwa: गढ़वा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार Akshara Singh झारखंड पहुंची। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी कई बातों को सामने रखा है। Akshara Singh ने कहा- आपको मेरा यह काम पसंद नहीं है क्या मेरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने कामों पर है इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होना मुझे पसंद है। वहीं उन्होंने कहा की मेरी एक अपकमिंग मूवी है हमको सन्डे को फ़िल्म दिखाएंगे की नहीं यह एक बहुत अच्छी फ़िल्म है जिसके गाने इसी पर आधारित है उन्होंने इस दौरान कैमरा के सामने गीत के दो पंक्तिया भी गुनगुनाई। उन्होंने कहा की गढ़वा इससे पहले भी आई हूं यंहा आकर अच्छा लगा है मुझे। यहा बहुत सारा प्यार हमको मिलता है।
Akshara Singh को देखने के लिए उमड़ी भीड़
बता दें आज Akshara Singh गढ़वा निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी इस दौरान Akshara Singh ने कई गानों पर डांस किया और गीत भी गायी। मौके पर अक्षरा सिंह को देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।
Highlights







