Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों, प्रिंसपल के साथ बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक Dhanbad उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर शिकायत किया था। मामले में उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को जिले के सांसद, सभी विधायक और अभिभावक संघ के प्रतिनिधियो के साथ बैठक किया।

जनप्रतिनिधियों में विधायक राज सिन्हा, अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो पहुंचे थे

साथ ही सभी स्कूलों के प्रिंसपल के साथ भी बैठक किए। जनप्रतिनिधियों में विधायक राज सिन्हा, अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो पहुंचे थे। जिन्होंने उपायुक्त से स्कूल के मनमानी पर रोक लगाने को कहा, एनुअल चार्ज के नाम पर मनमाने वसूली पर रोक लगाने, स्कूल या चिन्हित दुकान से किताब और ड्रेस खरीद पर रोक लगाने साथ ही एनुअल एडिट कराने संबंधी मांग रखी। वही स्कूल के प्रिंसपल में विरोधाभास दिखा, प्रिंसपल ने विद्यालय डेवलपमेंट के लिए एनुअल चार्ज को जरूरी बताया।

वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और विद्यालय के प्रिंसपल के साथ अलग अलग बैठक की गई। दिशा निर्देश दिया गया कि कोई विद्यालय एनुअल चार्ज में 10 प्रतिशत से अधिक नहीं ले सकते है। कोई विद्यालय किताब, ड्रेस या अन्य सामग्री नहीं बेच सकते है। इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। साथ ही साल में दी बार ऑडिट होगी, जिसमें उनके खर्च को मिलाया जाएगा।  नए रूप से कमिटी का भी गठन होगा जो सारी चीजों पर  नजर रखेगी। फिलहाल अभिभावकों को राहत की उम्मीद नहीं है।

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: क्या झारखंड में खुलेआम मटन-चिकन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: राज्य में कटे हुए बकरों और मुर्गियों की खुलेआम बिक्री के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए, झारखंड...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में पहली बार मिलेगा फिल्म...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में फिल्म, टेलीविज़न और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की गई है। राज्य...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: झारखंड के सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: नेशनल हाईवे-20 (पहले NH-33) पर स्थित चुटुपालु और चरही घाटियों में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक नई...