बिहार विधानसभा Live : फ्लोर टेस्ट में पास हुए CM सम्राट, ध्वनि मत से पारित हुआ प्रस्ताव

पटना : बिहार विधानसभा में आज यानी 24 अप्रैल को एक दिन का विशेष सत्र चल रहा है। इस बीच बिहार की नई सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन में सीएम सम्राट ने प्लोर टेस्ट पास किए। ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित हुआ। सदन में सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। इसके साथ ही सीएम सम्राट चौधरी का सदन में संबोधन चल रहा है।

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सम्राट चौधरी और नेता तेजस्वी यादव ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। सदन में चर्चा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जनता दल यूनाइटेड के नेता दावा करते थे कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पद पर नहीं रहने दिया।

Bihar Vidhansabha 2 1 22Scope News

ध्वनि मत से विश्वास मत पारित, सदन में सम्राट की जीत

बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्ष ने सदन में वोट विभाजन की मांग नहीं की, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ‘ध्वनि मत’ से विश्वास मत प्रस्ताव को पारित घोषित कर दिया। इस प्रक्रिया के साथ ही सम्राट सरकार ने अपनी संवैधानिक मजबूती पर अंतिम मुहर लगा दी है। विश्वास मत के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

Samrat 5 22Scope News

बिहार में शक्ति परीक्षण, सम्राट सरकार की बड़ी जीत, हासिल की बहुमत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। एनडीए सरकार को सदन में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ, जिसके चलते मतदान के लिए ‘वोट विभाजन’ की नौबत ही नहीं आई। विपक्ष के हंगामे और चर्चा के बीच सत्ता पक्ष ने अपनी संख्या बल की मजबूती साबित कर दी। इस जीत के साथ ही बिहार में सम्राट सरकार की स्थिरता पर मुहर लग गई है।

बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार – CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में अपने भाषण में कहा कि बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार आई। महिलाओं के जीवन का उत्थान करने का काम किया। छोटी बच्चियों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए साइकिल दी गईं। ऐतिहासिक शराबबंदी का फैसला भी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए लिया था। पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो, नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। हमें इसी पर काम करना है। सम्राट ने कहा कि सत्ता पर किसा का हक नहीं है। बिहार के लोगों को एक करोड़ नौकरी देने का लक्ष्य है। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा सकता।

CM Samrat 1 22Scope News

CM सम्राट ने कहा- नीतीश कुमार सबसे लोकप्रिय नेता

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को ‘बिहार का सबसे लोकप्रिय नेता’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बीते 20 से ज्यादा वर्षों से एनडीए की सरकार चल रही है। इस सरकार ने लगातार किसानों और मजदूरों की चिंता की, गरीबों की चिंता की और सबसे अधिक बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम किया।

डिग्री विवाद पर सम्राट का पलटवार, खुलकर दिया जवाब

सदन में उम्र और डिग्री को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने ‘एफिडेविट’ विवाद पर जवाब देते हुए विपक्ष के तंजों को सिरे से खारिज कर दिया। सम्राट ने कहा कि उनकी योग्यता और दस्तावेज पूरी तरह पारदर्शी हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने सदन में अपनी साख पर उठ रहे सवालों पर विराम लगाने की कोशिश की।

नीतीश पर सम्राट का बयान- दिलों पर राज करते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में नीतीश कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति से मिटाना नामुमकिन है। सम्राट ने भावुक और कड़े स्वर में कहा कि नीतीश कुमार को न तो बिहार की सियासत से कोई हटा सकता है और न ही लोगों के दिलों से। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कद और अनुभव राज्य की राजनीति के लिए हमेशा अमूल्य रहेगा।

CM Samrat 22Scope News

भ्रष्टाचार पर नकेल, सीएम ने कहा- थानों-ब्लॉकों की सीधी निगरानी होगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अब राज्य के थानों और प्रखंड कार्यालयों की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से की जाएगी। प्रशासन के निचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह ‘टॉप लेवल’ रणनीति अपनाई गई है। घूसखोर अधिकारियों पर अब सीधे ऊपर से कार्रवाई होगी, जिससे आम जनता को बिचौलियों और रिश्वतखोरी से निजात मिल सकेगी।

तेजस्वी को सम्राट का जवाब, बोले- अत्याचार ने बनाया राजनेता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वे लालू यादव के शासनकाल में हुए अत्याचारों के कारण ही राजनीति में आए। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से शुरू हुआ था। सम्राट ने कड़े शब्दों में कहा कि राजद के कुशासन का विरोध करना ही उनकी राजनीति का मूल आधार रहा है।

यह भी देखें :

भ्रष्टाचार पर वार, सम्राट का ‘ट्रिपल C’ संकल्प

फ्लोर टेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता (Triple C) से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने सदन में कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार ने इन सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा, वे भी उसी राह पर चलेंगे। सम्राट ने विपक्ष को कड़ा संदेश देते हुए राज्य में कानून के शासन और पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बताया।

Bihar Vidhansabha 3 1 22Scope News

तेजस्वी को जवाब, बिजेंद्र यादव बोले- खजाना खाली नहीं है

सदन में तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि बिहार का खजाना खाली नहीं है। उन्होंने मजबूती से कहा कि राज्य सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। इस जवाब के जरिए उन्होंने विपक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें बजट और फंड की कमी की बात कही जा रही थी।

Bijendra Yadav 2 22Scope News

बिहार में बहुमत पर चर्चा के दौरान महिला आरक्षण तक गई बात

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण राजनीति का हॉट केक बनी हुई है। जिस प्रदेश में चुनाव होने वाला हो, महिलाओं को आगे बढ़ाना नया फैशन या नीति बन गई है। इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है। नीतीश कुमार ने जो पौधा लगाया वो फल फूल रहा है।

Bihar Vidhansabha 1 1 22Scope News

विजय चौधरी बोले- NDA से नहीं हट रहा लोगों का विश्वास

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में कहा कि पीढियां बदल रही हैं, लेकिन लोगों का विश्वास एनडीए से नहीं हट रहा है। यह कोई बड़ी बात नहीं कि एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी सरकार बनाएगी।

चुनाव के समय हमने देखा कि JDU के नेता कहते थे 25 से 30 फिर से नीतीश – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के समय हमने देखा कि जदयू के नेता कहते थे 25 से 30 फिर से नीतीश। लेकिन हमने पहले ही कहा था कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहने देंगे और वहीं हुआ। नीतीश कुमार को अब फिनिश कर दिया गया है। तेजस्वी के इस बयान पर सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई। इसके बाद सदन में काफी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी। हालांकि, उनकी इस बधाई में भी कटाक्ष देखने को मिला। तेजस्वी ने कहा कि एक इलेक्टेड मुख्यमंत्री को एक सिलेक्टेड मुख्यमंत्री ने हटा दिया। हमें इस बात की खुशी है कि वो लालू की पाठशाला से निकले हैं। तेजस्वी ने नए सीएम सम्राट चौधरी को कहा कि आपने जो पगड़ी उतारकर कहीं भी रखी है तो उसको संभाल कर रखिएगा। विजय सिन्हा की उस पर नजर है।

Tejashwi Yadav 4 22Scope News

बिहार के लोग कहीं भी जाएं, गर्व से सीना तानकर चलते हैं – JDU MLA श्रवण कुमार

जदयू विधायक श्रवण कुमार ने सदन में नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 21 साल में बिहार के लिए इतना काम किया है कि आज बिहार के लोग पूरी दुनिया में, किसी भी देश में चले जाएं गर्व से सीना तानकर और सिर उठाकर चलते हैं। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां महिला सशक्तीकरण की ओर कदम उठाया गया। त्रिस्तरीय पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया।

Sharvan Kumar 22Scope News

राजू तिवारी का पलटवार, चिराग स्कूल के बगल में बैठे हैं

तेजस्वी के तंज पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ‘लालू पाठशाला’ की बात न करें, क्योंकि उन्होंने खुद ‘चिराग स्कूल’ वाले (चिराग पासवान के करीबियों) को अपने बगल में बैठा रखा है। राजू तिवारी ने कहा कि विपक्ष दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गठबंधन के भीतर झांककर देखे।

Raju Tiwari 22Scope News

ओवैसी के MLA ने की नीतीश की प्रशंसा और सम्राट से उम्मीदें

सदन में एआईएमआईएम (AIMIM) विधायक अख्तरुल ईमान ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। साथ ही, उन्होंने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भी जनहित में बेहतर काम करेंगे और राज्य की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

AIMIM 22Scope News

यह भी पढ़े : विश्वास मत पर विजय चौधरी ने कहा- सरकार के पास स्पष्ट व मजबूत बहुमत है, नीतीश कुमार का आशीर्वाद रहेगा हमेशा

Highlights

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img