RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 11.64 लीटर विदेशी शराब बरामद

सिवान : सिवान में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से विदेशी शराब की खेप बरामद की है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर, निरीक्षक सीआईबी/छपरा एवं प्रभारी निरीक्षक सिवान सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में टास्क टीम ने यह कार्रवाई की।

जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सिवान को सुपुर्द कर दिया गया है

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 55102 मऊ-छपरा पैसेंजर के साधारण कोच संख्या 164222 NE में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान यह सफलता मिली। टीम ने मौके से 48 बोतल Officers Choice (प्रत्येक 180 ML) और चार बोतल Royal Stag (प्रत्येक 750 ML) बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 11.640 लीटर और अनुमानित कीमत करीब नौ हजार रुपए आंकी गई है। जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सिवान को सुपुर्द कर दिया गया है।

Siwan Wine 1 1 22Scope News

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ केस संख्या 333/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच उत्पाद विभाग के एसआई सत्येंद्र राय कर रहे हैं। कार्रवाई में सउनि नंद किशोर सिंह, सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल परमेंद्र राय और हेड कांस्टेबल राम सूरत यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

रवि कुमार की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...