Advertisment

Koderma Police की बड़ी कामयाबी 24 घंटे में नाबालिक अपहरण कांड का किया खुलासा, बच्चा सुरक्षित बरामद

Koderma: Koderma Police ने एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए न सिर्फ नाबालिग बच्चों को बरामद कर लिया है, बल्कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

14 वर्षीय चंदन कुमार का स्कूल से लौटने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था

दरअसल तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 से 14 वर्षीय चंदन कुमार का स्कूल से लौटने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था, जिसे लेकर फिर तो बच्चे की बहन तिलैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान को लेकर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले अपह्रत बच्चे के बहनोई को संदेह के आधार पर पकड़ा, जिससे पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्चे की विधवा मंझली बहन से विवाह करना चाहता था और अभिभावकों पर दबाव बनाने के लिए उसने बच्चों का अपहरण किया। उसकी निशानदेही पर अपहरण के बाद बच्चे को छुपा कर रखने वाले पिंटू कुमार और संतोष सिंह को भी गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता सूरज कुमार अपहर्ता बच्चों की बड़ी बहन का पति है और अपनी विधवा हो चुकी मझली साली से शादी करने की चाहत रखता था। बहरहाल उसने बच्चे के अपहरण की साजिश अपने दोस्तों के साथ मिलकर की। हालांकि इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने पड़कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर बच्चे के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया है और कांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

 

 

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...