पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती को चाकू गोदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पहचान नवाज आलम (30) के रूप में हुई है जो सरफराज आलम के मकान में रहता था।

सुबह कुछ अपराधी अचानक उसके घर में घुस आए व बिना किसी बातचीत के नवाज पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया

जानकारी के मुताबिक, सुबह कुछ अपराधी अचानक उसके घर में घुस आए और बिना किसी बातचीत के नवाज पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान जब उसकी पत्नी नाजिया परवीन उसे बचाने आई तो अपराधियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Patna Hatya 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, खासकर अशोक राजपथ की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों का कहना है कि नवाज आलम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में यह हमला कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Patna Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों में की छापेमारी, तकरीबन 69 लाख जब्त

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...