मोतिहारी के DM ने मॉडल विद्यालय के कार्य का किया निरीक्षण

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय लखौरा का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है। जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।

ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे – DM सौरभ जोरवाल

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल आठ शिक्षक और उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Motihari DM 1 22Scope News

पूर्वी चंपारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी – DM

उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एनएमएमएस परीक्षा में 50 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा। ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आसपास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे।

Motihari DM 2 22Scope News

सौरभ जोरवाल ने कहा- इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा

जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि पूर्वी चंपारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।

Motihari DM 3 22Scope News

Motihari DM 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी DM ने किया छतौनी ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...

Bihar Flood: बगहा में गंडक नदी ने पार किया Highest Flood...

पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से ऊपर पहुंच गया। चंपारण तटबंध में 10 मीटर का टूटान हुआ, गांवों...