विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम तक ही परिचालन

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया। घटना के तुरंत बाद पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव और उप विकास आयुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।

आम लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू की जा रही है – DM नवल किशोर चौधरी

बाद में समीक्षा भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि आम लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नावों की व्यवस्था की जा रही है जिन पर यात्री निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। नाव का संचालन सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि नाव पर निर्धारित क्षमता का पालन करें और 50 से अधिक लोग सवार न हों ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Bha DM 2 22Scope News

गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है – SSP प्रमोद यादव

वहीं एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Bha DM 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अगले 3 महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का काम

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Patna News: बांस घाट शवदाह गृह हुआ हाईटेक, Isha Foundation विकसित...

पटना के बांस घाट शवदाह गृह में ईशा फाउंडेशन ने आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। दीघा घाट समेत बिहार के छह शहरों में हाईटेक...

Bihar Urban Transformation Program: विकसित बिहार के लिए Urbanization, Industrialization और...

पटना में बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने विकसित बिहार के लिए शहरीकरण, औद्योगीकरण और पर्यटन को विकास का...

Patna Gig Workers Lounge: डिलिवरी बॉय और राइडर्स के लिए शुरू...

पटना में गिग वर्कर्स के लिए दो अत्याधुनिक एसी लॉउंज शुरू किए गए हैं। यहां आराम, ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं...