पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्कर कुरियर कंपनी के सामान की आड़ में शराब की खेप लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर बोहा गांव के समीप छापेमारी कर पुलिस ने शराब से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया

कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब्त पिकअप वाहन से हरियाणा निर्मित रॉयल स्टैग ब्रांड की 30 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 750 एमएल की कुल 360 बोतलें थीं, जिसकी कुल मात्रा लगभग 270 लीटर बताई गई है।

Sitamarhi Wine 1 22Scope News

तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी एक दिन पहले ही खरीदी गई थी – पुलिस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी एक दिन पहले ही खरीदी गई थी। प्रारंभिक जांच में शराब तस्करी के पीछे संगठित सिंडिकेट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार चालक और अन्य तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

Sitamarhi Wine 2 22Scope News

यह भी पढ़े : एक्शन मोड में पुलिस, जहरीली शराबकांड के बाद तेज हुई छापेमारी, बोलेरो से 200 लीटर स्प्रिट बरामद

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...