Jamshedpur Triple Murder: टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी पर पत्नी, बेटा और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप

 जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी पर पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप।


Jamshedpur Triple Murder : झारखंड के जमशेदपुर शहर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर L3-13 में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंदर प्रसाद सिंह को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की टांगी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों में 55 वर्षीय सरिता सिंह, 30 वर्षीय अभिषेक कुमार और 31 वर्षीय बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बेटी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और वह गर्भवती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घर के अलग-अलग कमरों में मिले शव

मामले की जानकारी मिलते ही सिद्धगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। एसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि घर के अलग-अलग कमरों में हत्या की गई है। पत्नी का शव किचन में मिला, जबकि बेटे और बेटी के शव अन्य कमरों से बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद घर पर ही मौजूद था। पूछताछ के दौरान उसने खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। हालांकि उसने अपना मोबाइल फोन पासवर्ड पुलिस को नहीं बताया है। पुलिस अब सभी मोबाइल नंबरों और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है।


Key Highlights

  • जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

  • टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंदर सिंह हिरासत में

  • पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप

  • अलग-अलग कमरों में मिले शव, किचन में मिला पत्नी का शव

  • पुलिस और फोरेंसिक टीम CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा खंगाल रही


Jamshedpur Triple Murder: फोरेंसिक टीम जुटी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि परिवार सामान्य तरीके से रह रहा था और किसी तरह के विवाद की जानकारी कभी सामने नहीं आई। घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है।

Jamshedpur Triple Murder: दामाद ने बताई आखिरी बातचीत की जानकारी

मौके पर पहुंचे मृतका के पति यानी आरोपी के दामाद ने पुलिस को बताया कि उसने रविवार रात अपने ससुर से फोन पर बात की थी। बातचीत सामान्य थी और उसने कहा था कि वह घर आने वाला है। इसके बाद सुबह ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली।

पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति, पारिवारिक संबंधों और हाल के व्यवहार की भी जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img