Advertisment

मधेपुरा में दिनदहाड़े कट्टे के बल पर लूट की कोशिश, किसान पर हमला कर बदमाश फरार

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मुरलीगंज में आज सुबह दिनदहाड़े एक किसान को हथियार के बल पर रोककर लूट की कोशिश की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान के चेहरे पर कट्टे के बट से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

दरअसल, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सहरसा-पूर्णिया एनएच-107 से काशीपुर बायपास होकर कुमारखंड चंडी स्थान जाने वाली सड़क का है, जहां आज करीब साढ़े नौ बजे दिनदहाड़े लूट की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि केवटगामा निवासी किसान उपेंद्र दास अपनी गाड़ी से अनाज तौलने वाले कांटा की मरम्मत कराने मुरलीगंज जा रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और रास्ता रोक दिया।

Madhepura Police 1 1 22Scope News

दोनों बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर पैसे की मांग की – पीड़ित किसान

पीड़ित किसान के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर पैसे की मांग की। जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही, तो एक बदमाश ने कट्टे के बट से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से किसान घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी कुमारखंड की दिशा में फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

काशीपुर बायपास से गुजरने वाली सड़क लंबे समय से अपराधियों के निशाने पर है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि काशीपुर बायपास से गुजरने वाली सड़क लंबे समय से अपराधियों के निशाने पर है। यहां पुलिस गश्ती बेहद कम रहती है, जिसकी वजह से राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े हथियार के बल पर लोगों को निशाना बनाने वाले अपराधियों पर पुलिस कब तक शिकंजा कस पाएगी। इस घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोग लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से डरे हुए हैं।

Madhepura Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 3 लाख वसूल करता था टाइगर मोबाइल का जवान, सिगरेट फैक्ट्री से लेता था पैसा

रमण कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...