सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर होगी सीधी नजर

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल का गठन किया जाएगा। इस सहयोग सेल में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होगी जो समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध आवेदनों की निगरानी करेंगे और इससे सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे।

विभाग स्तर पर सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधिक्षक को जारी पत्र में कहा है कि सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग सेल का गठन आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने विभाग स्तर पर सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं।

संभावित कार्यालयों में जिला पदाधिकारी सहयोग सेल का गठन करेंगे

पत्र में उन्होंने कहा है कि संभावित कार्यालयों में जिला पदाधिकारी सहयोग सेल का गठन करेंगे। यह सेल जिला से लेकर अंचल और प्रखंड स्तर पर गठित होगा। सहयोग सेल में सेवारत पदाधिकारी का दायित्व यह होगा कि वह पोर्टल की निगरानी करेंगे और लंबित आवेदन और निस्तारण की स्थिति से सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे ताकि आवेदन और शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण हो सके।

समाधान शिविर को लेकर विभागों को भेजा जा चुका है पत्र

आपको बता दें कि ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों की समस्या 30 दिन में समाधान करने की दिशा में सरकार ने समाधान शिविर लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 19 मई से होगी। इस शिविर के आयोजन को लेकर राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर समुचित दिशा-निर्देश जारी किया है। इसी पत्र को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने विभाग के पदाधिकारियों को सहयोग सेल गठित करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े : पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...