Jharkhand Weather Alert: 19 मई तक झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में Heatwave की चेतावनी

झारखंड में 19 मई तक मौसम बदलेगा। पलामू समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, जबकि रांची सहित कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना।


Jharkhand Weather Alert : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 19 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं पलामू प्रमंडल के जिलों में लू चलने की संभावना जतायी गयी है। विभाग के अनुसार 20 मई तक पूरे राज्य में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Jharkhand Weather Alert : पलामू प्रमंडल में लू का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई तक पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। इन इलाकों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। यहां पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी।


Key Highlights

  • 19 मई तक झारखंड में मौसम खराब रहने की संभावना

  • पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू का अलर्ट

  • कई जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी

  • रांची का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

  • मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा


Jharkhand Weather Alert : कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहने, 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना जतायी है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी मौसम के अचानक बदलने की संभावना बनी हुई है।

Jharkhand Weather Alert : 19 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

19 मई को रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में तेज हवा और बारिश की संभावना है। वहीं सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इन जिलों में वज्रपात और तेज बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, शनिवार को राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। रांची का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं गुमला में लगभग एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...