स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देने के मामले में पटना देशभर में दूसरे स्थान पर

पटना : देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नागरिको से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया जा रहा है। जिसमें नागरिकों को फीडबैक देने में पटनावासियों को देशभर में दूसरे स्थान प्राप्त हुआ है। देश भर में पहले स्थान पर 6,81,187 फीडबैक के आधार पर इंदौर को पहला स्थान हासिल हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर 4,49,689 सिटीजन फीडबैक के साथ पटना को दर्ज किया जा रहा है। इस फीडबैक को मुख्यालय स्तर पर गठित 14 टीमें आम जन को जागरुक करते हुए सिटीजन फीडबैक अभियान को सफल बनाने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने वरीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों और कंसल्टेंट्स की दो सदस्यीय कुल 13 टीमें गठित की हैं।

अभियान के दौरान सबसे अधिक उत्साह छात्रों में देखने को मिला

अभियान के दौरान सबसे अधिक उत्साह छात्रों में देखने को मिला। शहर के प्रमुख कोचिंग हब-बोरिंग रोड, मुसल्लाहपुर हाट, बाजार समिति और अशोक राजपथ स्थित कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों में बड़ी संख्या में छात्रों ने ऑन-द-स्पॉट फीडबैक दिया। इसके अलावा टीम द्वारा भीड़ भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन, पार्क, चिड़ियाघर, मॉल, स्लम बस्तियों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर जा-जाकर लोगों को फीडबैक करने संबंधी आवश्यक डेमो भी दिया जा रहा है।

नागरिकों को फीडबैक देने के लिए खास पोर्टल की सुविधा 13 सवालों के दें जवाब कैसे दें फीडबैक?

आपको बता दें कि नागरिक फीडबैक के लिए ऑनलाइन पोर्टल cf.sbmurban.org तैयार किया गया है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर पूछे गए सवालों का जवाब भर सकते हैं तथा ओटीपी सत्यापन के बाद अपना फीडबैक सबमिट कर सकते हैं। एक फोन नंबर से एक ही फीडबैक दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय टीम द्वारा ऑन-फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान भी शहरवासियों से यही प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके अंक स्वच्छ सर्वेक्षण के कुल स्कोर में जोड़े जाएंगे।

12,500 अंकों पर निकायों का मूल्यांकन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत निकायों का मूल्यांकन कुल 12,500 अंकों के आधार पर किया जाएगा। वहीं सर्टिफिकेशन (ODF, Water Plus, Garbage Free City) – 2,000 अंक व ऑन-ग्राउंड असेसमेंट – 9,500 अंक, सिटीजन फीडबैक – 1,000 अंक के तौर पर शामिल किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग बेहतर करने की निगम व पटनावासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें। कचरे को सूखा और गीला अलग-अलग रखें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा खुले में कचरा फेंकने से बचें।

कचरा उठाव, नाले की सफाई व सार्वजनिक शौचालय टोल फ्री नंबर 155304 व वॉट्सअप चैटबॉट 9264447449

यदि कहीं कचरा उठाव, सफाई, नाले की सफाई या सार्वजनिक शौचालय से संबंधित कोई समस्या दिखाई देती है, तो उसकी शिकायत तुरंत पटना नगर निगम को दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। टोल फ्री नंबर 155304 एवं वॉट्सअप चैटबॉट 9264447449 के माध्यम से निशुल्क शिकायत दर्ज करवा सकते है।

यह भी पढ़े : गन्ना किसानों के लिए डिजिटल पहल, ‘ईख मित्र’ ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी

Saffrn

Trending News

पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के प्रतिमा के अनावरण में...

मोतिहारी : नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के प्रतिमा के अनावरण में पहुंचे। जहां कार्यताओं ने...

कैमूर में रिश्तों का कत्ल! भाई ने ही पूरे परिवार को...

कैमूर : कैमूर जिले के चर्चित रामगढ़ सूटकेस हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस खौफनाक वारदात में मृतक के ही छोटे...

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

अररिया : अररिया शहर के मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के विवेकानंद सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक...

चालू अवस्था में है जमुई सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट

पटना : जमुई सदर अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबरों की जांच रिपोर्ट पेश कर दी गई है। जमुई...

मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का...

राजगीर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नालंदा जिले के राजगीर में मलमास मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने ब्रह्मकुंड परिसर में मंत्रोच्चार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img