फतुहा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दानापुर के युवक की मौत, दोस्त गंभीर

फतुहा : पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी फोरलेन के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दानापुर पेठिया बाजार निवासी 24 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है जो रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़ा था। वहीं घायल युवक उसका दोस्त और पेठिया बाजार निवासी प्रिंस कुमार (24 वर्ष) है।

साहिल अपने मित्र प्रिंस के साथ नालंदा जिले के नगरनौसा से बाइक द्वारा वापस अपने घर दानापुर पेठिया बाजार लौट रहा था

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साहिल अपने मित्र प्रिंस के साथ नालंदा जिले के नगरनौसा से बाइक द्वारा वापस अपने घर दानापुर पेठिया बाजार लौट रहा था। घायल प्रिंस के अनुसार, साहिल ही बाइक चला रहा था जबकि वह खुद पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक फतुहा के डुमरी फोरलेन के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक का चक्का सड़क पर गिरे साहिल के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं प्रिंस सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया।

Patna Acc 1 22Scope News

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रिंस को तुरंत फतुहा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक साहिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Patna Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : भाई ने भाई की हत्या कर फेंका, बागमती नदी से शव बरामद, पिता समेत 3 गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...