Advertisment

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में पुलिस ने एनएच-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को बेहद शातिर तरीके से हाइवा के डल्ले के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपा रखा था। शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से बिहार की ओर गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद एनएच-19 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध हाइवा को रोककर तलाशी ली गई।

शुरुआत में वाहन सामान्य दिख रहा था, लेकिन पुलिस को शक होने पर डल्ले की गहन जांच की गई

आपको बता दें कि शुरुआत में वाहन सामान्य दिख रहा था, लेकिन पुलिस को शक होने पर डल्ले की गहन जांच की गई। जांच में नीचे बना एक सीक्रेट चैंबर मिला, जहां आठ बोरों में करीब 208 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की सप्लाई बिहार के अलग-अलग जिलों में होनी थी। फिलहाल पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Gaya Ganja 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...

IGIMS Patna में बड़ा बदलाव: नई मशीनों, ICU और स्पेशल OT...

पटना: IGIMS Patna से पूरे बिहार के मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। पटना का मशहूर सरकारी...