Advertisment

जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या व आर्म्स एक्ट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को हत्या एवं आर्म्स एक्ट के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कई अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

यह मामला परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम नौरू का है

दरअसल, यह मामला परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम नौरू का है। 23 फरवरी 2026 की शाम पूर्व के विवाद को लेकर रौशन कुमार उर्फ रूखी और उसके सहयोगियों ने शैलेश कुमार को घेर लिया और देशी कट्टे से पेट में गोली मार दी। गोली लगने से शैलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शैलेश कुमार स्वर्गीय अखिलेश यादव के पुत्र थे।

Jehanabad Police 1 22Scope News

घटना के बाद मृतक की माता के लिखित आवेदन के आधार पर परसबिगहा थाना में कांड संख्या 52/26 दर्ज किया गया

घटना के बाद मृतक की माता के लिखित आवेदन के आधार पर परसबिगहा थाना में कांड संख्या 52/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला धारा 103(1)/3(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम में परसबिगहा थाना पुलिस के साथ-साथ तकनीकी शाखा के अधिकारियों और कर्मियों को भी शामिल किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रौशन कुमार उर्फ रूखी, उम्र 20 वर्ष, पिता दिनेश यादव उर्फ निरहु, निवासी दरबारी बिगहा थाना परसबिगहा जिला जहानाबाद को पटना से गिरफ्तार कर लिया।

Jehanabad Police 2 22Scope News

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कई अवैध सामान बरामद किए हैं

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल, दो देशी कट्टे, 22 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में परसबिगहा थाना के थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत थाना और तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही। जहानाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या मामले के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Jehanabad Police 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...