खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो, ट्रक व ऑटो की टक्कर, एक नवजात समेत 7 की मौत

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर देखने को मिली जिसमें एक नवजात समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

सड़क हादसे में 7 की मौत

आपको बता दें कि हादसे में दो माह का नवजात, एक महिला और एक बालक की मौत ने लोगों को भावुक कर दिया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सवार लोग किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।

Khagria Acc 1 22Scope News

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर शव और घायलों को पड़ा देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

Khagria Acc 2 22Scope News

घायलों की स्थिति गंभीर

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई है और बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। डीएसपी मुकुल रंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Khagria Acc 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा, हादसे एक की मौत, एक जख्मी

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...