बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा, हादसे एक की मौत, एक जख्मी

आरा : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे उनके दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही

घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोई गांव निवासी चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह है। वह पेशे से चालक थे एवं ट्रांसपोर्ट का गाड़ी चलाते थे। जबकि जख्मी उनके दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के वीडियो ब्लॉक रोड निवासी स्व. बिहारी पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडेय है।

Ara Acc 1 22Scope News

घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग व आरोपी चालक पर सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर टाउन एवं ट्रैफिक थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया।

Ara Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...