Advertisment

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आंधी-बारिश का खतरा, कई जिलों में Orange Alert जारी

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 20 से 25 मई तक कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी, कुछ इलाकों में लू का भी खतरा।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में जहां भीषण गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद तेज आंधी, मेघ गर्जन और बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 20 मई को राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Alert: इन जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ वज्रपात और बारिश की भी संभावना जतायी गयी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी रांची समेत हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।


Key Highlights

  • 20 मई को नौ जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की चेतावनी

  • बोकारो, धनबाद, देवघर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • 21 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने की आशंका

  • 23 मई को रांची सहित कई जिलों में फिर तेज आंधी और वज्रपात का अनुमान

  • 25 मई तक पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी


Jharkhand Weather Alert: 21 मई को कुछ जिलों में लू का खतरा

मौसम विभाग ने 21 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में लू चलने की आशंका जतायी है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में दिन में तेज धूप और उमस बनी रह सकती है, जबकि दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। 22 मई को भी लगभग इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Jharkhand Weather Alert: 23 मई को फिर तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट

23 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में दोपहर बाद तेज मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में भी तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने 25 मई तक पूरे झारखंड में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Alert: रांची का तापमान बढ़ा, मेदिनीनगर में मामूली गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मेदिनीनगर के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आयी और यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर सरायकेला में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी, जबकि खूंटी और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलीं।

 

Highlights

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...