पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बैरिया गांव की बताई जा रही है

घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बैरिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि राकेश ठाकुर, श्याम बाबू ठाकुर समेत अन्य लोगों ने बिंदा ठाकुर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल बिंदा ठाकुर को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Motihari Police 1 3 22Scope News

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया

आपको बता दें कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Motihari Police 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोबाइल टावर से लटका युवक का शव बरामद, गांव में मची अफरा-तफरी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...