बिहार कौशल विकास मिशन के उद्योग सहभागिता सम्मेलन 2026 में सरकार और उद्योगों ने युवाओं को रोजगारमुखी बनाने पर जोर दिया।
Bihar Skill Summit 2026 पटना :पटना में युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के अंतर्गत संचालित Bihar Skill Development Mission द्वारा आयोजित “उद्योगों के साथ सहभागिता सम्मेलन 2026” में बिहार को देश का प्रमुख स्किल हब बनाने की दिशा में बड़ा विजन प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन विभाग के मंत्री Arun Shankar Prasad और सचिव डॉ. कौशल किशोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन का मुख्य विषय “निवेश, प्रशिक्षण एवं रूपांतरण” रहा, जिसमें उद्योगों और सरकार के समन्वय से युवाओं को रोजगारमुखी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
Bihar Skill Summit 2026:पीएम सेतु और मेगा स्किल सेंटर पर सरकार का फोकस
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रत्येक कौशल को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सेतु योजना उद्योगों और युवाओं के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि हब एंड स्पोक मॉडल के तहत बिहार के 75 आईटीआई संस्थानों को आधुनिक और उद्योगोन्मुख बनाया जाएगा। इसके लिए 15 क्लस्टरों में कुल 3615 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 615 करोड़ रुपये का निवेश उद्योग समूहों द्वारा किया जाएगा।
सरकार ने राज्य के 9 प्रमंडलों में अत्याधुनिक मेगा स्किल सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की, जहां युवाओं को विदेशी रोजगार, उद्यमिता और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।
Key Highlights
बिहार में “उद्योगों के साथ सहभागिता सम्मेलन 2026” का आयोजन
75 आईटीआई संस्थानों को आधुनिक बनाने की तैयारी
3615 करोड़ रुपये की कौशल विकास योजना प्रस्तावित
9 प्रमंडलों में मेगा स्किल सेंटर स्थापित होंगे
30 से अधिक बड़ी कंपनियों ने सम्मेलन में भाग लिया
Bihar Skill Summit 2026:उद्योग और सरकार की साझेदारी से रोजगार पर जोर
सचिव डॉ. कौशल किशोर ने कहा कि कौशल विकास को प्रभावी बनाने के लिए उद्योगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनाना है।
सम्मेलन में Public Private Partnership मॉडल को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री सेतु योजना और मेगा स्किल सेंटर के प्रभावी क्रियान्वयन पर उद्योगों के साथ दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति बनाई गई।
Bihar Skill Summit 2026:देश की बड़ी कंपनियों ने दिखाई रुचि
सम्मेलन में Schneider Electric, Tata Technologies, Ericsson, Piramal Foundation, Jindal Steel & Power, Apollo Mediskills, NTTF और Bata सहित 30 से अधिक प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।
इन कंपनियों ने आईटी, एआई, एयरोस्पेस, रिटेल, खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
सम्मेलन के दौरान बदलते औद्योगिक परिदृश्य के अनुसार नए कौशल क्षेत्रों की पहचान, उद्योगों की भागीदारी से विशेष प्रयोजन इकाई के गठन तथा रोजगार आधारित प्रशिक्षण मॉडल पर व्यापक चर्चा हुई।
Highlights


















