पटना : सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि मीडिया बंधु दिन-रात मेहनत करके समाज और राष्ट्र की सेवा करते हैं। उनके योगदान के बिना लोकतंत्र की मजबूती की कल्पना अधूरी है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। ये जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतू है। मीडिया जनता की समस्याओं, उपेक्षाओं और भावनाओं को सरकार तक पहुंचाती है।
मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ के सभागार में जिले के मीडिया बंधुओं से मुलाकात के दौरान शुक्रवार को ये बातें कहीं
मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ के सभागार में जिले के मीडिया बंधुओं से मुलाकात के दौरान शुक्रवार को ये बातें कहीं। यह कार्यक्रम पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित कराया गया था। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष, संरक्षक, संघ के सदस्यों, पत्रकारों, संपादकों, फोटोग्राफरों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री का सम्मानपूर्वक गर्मजोशी से अभिनन्दन किया गया।

पूर्व सीएम ने बढ़ाई पत्रकारों की सम्मान राशि
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने पत्रकारों को प्रोत्साहन और सम्मान देने के लिए बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना चलाई, जिसके तहत पेंशन राशि को छह हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया है। जिला पत्रकार संघ की ओर से छह सूत्री मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा गया है।

मंत्री के अलावा कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे
कार्यक्रम में संघ के मुख्य संरक्षक चंद्रमणी पांडेय, संरक्षक रमाशंकर प्रसाद, सुनील कुमार, महफूज आलम, सूजीत कुमार वर्मा, जिला पत्रकार संघ नालंदा के अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद, सचिव, संजीव प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष मो. जमाउद्दीन, होटल के संचालक व समाज सेवी दिलीप कुमार, रजनीकांत उर्फ पप्पु, वीरेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, मुकेश मानस, अजित केसरी, प्रमोद झा, मोहम्मद निसार अंसारी, विनोद कुमार, श्रवण लाल, दिलीप कुमार व ऋषिकेश कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

राज्य में कोई भी गरीब नहीं रहेगा बेघर – मंत्री श्रवण कुमार
वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि सभी जिलों के लिए जारी कर दी गई है। सूचना एवं जन-संपर्क, ग्रामीण विकास विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इस राशि की मदद से पात्र गरीब जनता को अपना पक्का घर मिलेगा। आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। राज्य का कोई भी पात्र ग्रामीण गरीब परिवार गृह विहीन नहीं रहेगा, सरकार उन्हें आवास सहायता प्रदान कर पक्के छतदार मकान उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जारी हुई इस निधि से लाभुक अपने जीर्ण-शीर्ण आवासों का निर्माण कार्य पूरा करा सकेगें।
योजनान्तर्गत एक जनवरी, 1996 के पूर्व विभिन्न आवास योजनाओं के तहत समूहों में निर्मित आवास जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं
विदित हो कि योजनान्तर्गत एक जनवरी, 1996 के पूर्व विभिन्न आवास योजनाओं के तहत समूहों में निर्मित आवास जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, उनके लाभुक पूर्व से आवास प्राप्त रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभ से वंचित हैं। वैसे परिवार जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची में शामिल नहीं है, उन्हें आवास निर्माण के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ अंतर्गत सभी जिलों में एक लाख 20 हजार रुपए के दर से तीन किश्तो में दी जा रही है।
Highlights







