Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, Heatwave से हार्ट अटैक की आशंका

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी।


 Jamshedpur Heatwave जमशेदपुर: भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जमशेदपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-5 निवासी 16 वर्षीय पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीयूष सीतारामडेरा कम्यूनिटी सेंटर में बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए Tata Main Hospital पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

 Jamshedpur Heatwave:डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की जतायी आशंका

डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण हार्ट अटैक से मौत की आशंका जतायी है। हालांकि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में लगातार बॉक्सिंग प्रैक्टिस करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी थी। परिवार ने किसी प्रकार की साजिश या संदेह से इनकार किया है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी साफ मना कर दिया।


Key Highlights

  • जमशेदपुर में बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत

  • डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी

  • परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

  • चार दिनों में गर्मी से सात लोगों की मौत का दावा

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी


 Jamshedpur Heatwave:चार दिनों में गर्मी से सात लोगों की मौत

जमशेदपुर समेत कोल्हान क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को बिष्टुपुर और बर्मामाइंस इलाके में भी गर्मी के कारण दो लोगों की मौत की सूचना मिली है।

जानकारी के मुताबिक बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के पास एक अधेड़ व्यक्ति तेज धूप के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके साथ ही पिछले चार दिनों में गर्मी और लू के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।

 Jamshedpur Heatwave:स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और अत्यधिक शारीरिक गतिविधियों से दूरी बनाने की सलाह दी है। खासकर खिलाड़ियों, बुजुर्गों और बच्चों को हीटवेव के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...