बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक ही परिसर में संचालित दोनों विद्यालयों के चापाकल पिछले छह माह से खराब पड़े हैं। जिसके कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि प्यास बुझाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पार करनी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पानी की तलाश में सड़क पार करते मासूमों पर हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है

आपको बता दें कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। प्यास से व्याकुल बच्चे खुद स्कूल का भारी लोहे का गेट खोलकर बाहर निकल जाते हैं, जबकि उन्हें रोकने के लिए न तो कोई गार्ड है और न ही पर्याप्त निगरानी की व्यवस्था। पानी के अभाव का असर मध्याह्न भोजन (MDM) व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। बर्तन धोने, बच्चों के हाथ साफ कराने और अन्य जरूरी कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। वहीं शौचालयों की स्थिति भी बदतर हो गई है, जिससे विशेषकर छात्राओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Motihari Pani 1 3 22Scope News

कई बार मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी – शिक्षक

शिक्षकों ने बताया कि कई बार मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। विभाग से नया चापाकल और बोरिंग कराने की मांग की गई है, पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ और कोई अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Motihari Pani 2 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस पर उठे सवाल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...