बख्तियारपुर में गंगा दशहरा पर नीतीश कुमार ने की मां गंगा की पूजा, लोगों का किया अभिवादन

बख्तियारपुर : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के विकास पुरुष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगे से प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। घाट सौंदर्यीकरण के अबतक के कार्यों के लिए नीतीश कुमार ने विभागीय प्रयासों को भी सराहा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को देखने के लिए, उनसे मिलने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

नीतीश कुमार ने भिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धांजलि अर्पित की

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। सबसे पहले कुमार सीढ़ी घाट स्थित गंगा तट पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत मां गंगा की पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे राधे-कृष्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Nitish Barh 1 22Scope News

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखर स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचे

इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखर स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित शीलभद्र याजी की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन किया। कुछ देर रुकने के बाद कुमार अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगाए। वहीं पूर्व सीएम भी हाथ जोड़कर एवं हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए।

Nitish Barh 2 22Scope News

Nitish Barh 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से करें काम

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे अपर समाहर्ता सह बेतिया राज...

बेतिया : अपर समाहर्ता सह बेतिया राज प्रबंधक अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। सोमवार को अपर समाहर्ता एवं बेतिया राज प्रबंध आईटीआई कालोनी...

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जनता के आवागमन को अधिक सुविधायुक्त...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और ग्रामीण...

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img