Advertisment

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, देवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई। घटना शिवरी पुल और कोरिया चौक के बीच की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई। उसके गोद में करीब छह माह के बेटे की भी जान चली गई। वह मंगलवार को अपने स्नातक की परीक्षा देने एसके महिला कॉलेज बेगूसराय जा रही थी। बाइक उसका देवर सौरभ कुमार चला रहा था। इस हादसे में उसके देवर की जान बाल बाल बच गई। वह जख्मी हो गया है।

मृतक महिला का पति दिलीप कुमार प्रदेश में रहता है

आपको बता दें कि मृतक महिला का पति दिलीप कुमार प्रदेश में रहता है। वह अपने ससुराल चेरिया बरियारपुर से एसके महिला कॉलेज में परीक्षा देने के लिए निकली थी। एसएच-55 पर हुए इस हादसे की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची मंझौल पुलिस ने आनन-फानन में सभी जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल पहुंचाया। जहां पहुंचने से पहले महिला और बच्चे की मौत हो गई थी।

Begusarai Maut 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला शव

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: डीप डिप्रेशन से दो दिन भारी बारिश का...

झारखंड में डीप डिप्रेशन के असर से अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी। राजनगर में ठनका गिरने से महिला की मौत, कई...

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...