सिवान रेल पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड व पश्चिम बंगाल के 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार

सिवान : रेल यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामानों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोरों को सिवान रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

30 मई 2026 को सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 के पास झाड़ियों में दो संदिग्ध व्यक्ति छिपे हुए दिखाई दिए – पुलिस

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 के पास झाड़ियों में दो संदिग्ध व्यक्ति छिपे हुए दिखाई दिए। संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से विभिन्न कंपनियों के कुल छह चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में घूम-घूमकर यात्रियों के मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करने का काम करते थे।

Siwan Police 1 2 22Scope News

बरामद सभी मोबाइल चोरी के बताए जा रहे हैं – रेल पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के जमुड़िया थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय संजय नोनिया और झारखंड के साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र निवासी बाबूपुर तीनपहाड़ निवासी 23 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है। बरामद मोबाइल में एक एप्पल, एक रेडमी, एक नोकिया, दो रियलमी और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन शामिल है। बरामद सभी मोबाइल चोरी के बताए जा रहे हैं।

सफल अभियान में GRP सिवान, RPF पोस्ट सिवान, CPDS टीम के अधिकारियों व जवानों की संयुक्त भूमिका रही

इस मामले में रेल थाना सिवान में कांड संख्या 89/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस सफल अभियान में जीआरपी सिवान, आरपीएफ पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम के अधिकारियों और जवानों की संयुक्त भूमिका रही।

Siwan Police 4 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...