2 बच्चे की मां को पड़ोसी युवक से हुआ प्यार, पति को घर छोड़ प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी

भागलपुर : भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सिलहन गांव में प्यार, शादी और विवाद की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां को गांव के ही एक युवक से ऐसा प्यार हुआ कि उसने अपना बसा-बसाया घर छोड़ दिया और प्रेमी संग मंदिर में शादी रचा ली। लेकिन अब प्रेमी के घरवालों ने उसे अपनाने से इंकार कर कर रहे हैं।

गांव के ही दिलखुश यादव से पहले बातचीत शुरू हुई, घर के पास रहने के कारण दोनों अक्सर एक-दूसरे को देखते थे – मोनी कुमारी

आपको बता दें कि मोनी कुमारी (25 साल) ने बताया कि गांव के ही दिलखुश यादव (19 साल) से पहले बातचीत शुरू हुई घर के पास रहने के कारण दोनों अक्सर एक-दूसरे को देखते थे। धीरे-धीरे मोबाइल पर बातें होने लगीं और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। महिला ने बताया कि तीन जनवरी को दोनों ने पटना के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह करीब पांच महीने तक प्रेमी के साथ रही। महिला का दावा है कि वह फिलहाल दो माह की गर्भवती भी हैं।

Bha Shadi 1 22Scope News

तुम सिलहन गांव जाओ वहीं तुम रहना कोई दिक्कत नहीं है – दिलखुश यादव

दिलखुश यादव ने कहा कि तुम सिलहन गांव जाओ वहीं तुम रहना कोई दिक्कत नहीं है। जब महिला शुक्रवार को अपने प्रेमी दिलखुश के घर पहुंची तो वहां नया मोड़ आ गया। प्रेमी की मां ने उसे घर में रखने से साफ इंकार कर रही हैं। देखते ही देखते घर के बाहर हंगामा शुरू हो गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Bha Shadi 2 22Scope News

मोनी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी

बताया जाता है कि मोनी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। एक सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा है। पति भागलपुर में हलवाई का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच महिला की नजदीकियां गांव के युवक दिलखुश यादव से बढ़ गईं और दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया। फिलहाल गांव में इस प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं मामला अब परिवार और समाज के बीच उलझता नजर आ रहा है।

Bha Shadi 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...